". छोटा भीम कार्टून इतना फेमस क्यों है? ( Why Is Chhota Bheem Cartoo - Lovetapti

छोटा भीम कार्टून इतना फेमस क्यों है? ( Why Is Chhota Bheem Cartoo

छोटा भीम कार्टून बच्चों को बहुत पसंद आती है। छोटा भीम कार्टून को हैदराबाद के “ग्रीन गोल्ड एनीमेशन द्वारा बनाया गया है” और इसे 2008 में टीवी पर शुरू किया गया यह भारतीय एनीमेशन कार्टून है। इस कार्टून में सुंदर घनेदार बन हरीभरी घास के मैदान लोगो को बहुत आकर्षित करती है। छोटा भीम कार्टून अंत में बच्चों को यह सीख देता है कि संघर्ष करने से ही हमको सफलता मिलती है। और बुराई से हमेशा अच्छाई की जीत होती है। छोटा भीम कार्टून में चुटकी, राजू, कालिया, टुनटुन मौसी जो मुख्य भूमिका निभाते है। और अपने ढोलकपुर गांव को हर मुसीबत से बचाते है। नीचे कुछ कारण है जिससे छोटा भीम कार्टून इतना फैमस है।



विषयविवरण
अच्छा संदेशसही-ग़लत का अंतर समझाने वाले संदेश।
भारतीय संस्कृति की प्रेरणाभारतीय त्योहारों और पौराणिक कथाओं का जश्न।
दोस्ती का महत्वभीम और दोस्तों की मजबूत दोस्ती।
अच्छाई और बुराई पर आधारितहर बार बुराई पर अच्छाई की जीत।
 पसंदीदा लड्डुभीम की ताकत का राज – टुनटुन मौसी के लड्डू।
काल्पनिक किरदारकृष्ण और हनुमान जैसे काल्पनिक किरदार से मुलाकात।
शो की जानकारीग्रीन गोल्ड एनिमेशन द्वारा बनाई गई भारतीय एनिमेटेड छोटा भीम कार्टून


विषयविवरणअच्छा संदेशसही-ग़लत का अंतर समझाने वाले संदेश।भारतीय संस्कृति की प्रेरणाभारतीय त्योहारों और पौराणिक कथाओं का जश्न।दोस्ती का महत्वभीम और दोस्तों की मजबूत दोस्ती।अच्छाई और बुराई पर आधारितहर बार बुराई पर अच्छाई की जीत। पसंदीदा लड्डुभीम की ताकत का राज – टुनटुन मौसी के लड्डू।काल्पनिक किरदारकृष्ण और हनुमान जैसे काल्पनिक किरदार से मुलाकात।शो की जानकारीग्रीन गोल्ड एनिमेशन द्वारा बनाई गई भारतीय एनिमेटेड छोटा भीम कार्टून


1. भारतीय संस्कृति की प्रेरणा


छोटा भीम कार्टून इतना फेमस क्यों है? ( Why Is Chhota Bheem Cartoon So Famous )


छोटा भीम कार्टून हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलगु, मराठी, मलयालम में बना है। छोटा भीम कार्टून सिर्फ लोगों को इंटरटेनमेंट ही नहीं करता है। बल्कि लोगों को उनकी भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ता है। और लोगों को भारतीय संस्कृति की प्रेरणा देता है। छोटा भीम कार्टून में होली, दशहरा दिवाली जैसे भारतीय संस्कृति त्योहारों पर एपिसोड बनाया जाता है। जिसमें श्री कृष्ण, भीम, और हनुमान भी होते है। जो कि यह एक पौराणिक कथा है। एपिसोड में जब भीम किसी बड़े मुसीबत में फसता है तो कृष्णा भीम को बचाने के लिए आते है। जो कि यह एक काल्पनिक है। बच्चों को यह कार्टून बहुत पसंद आती है। और इस कार्टून से बच्चों को यह संदेश भी मिलती है। की बुराई से अच्छाई की हमेशा जीत होती है।


2. अच्छा संदेश


छोटा भीम कार्टून इतना फेमस क्यों है? ( Why Is Chhota Bheem Cartoon So Famous )

छोटा भीम कार्टून सभी लोगों को पसन्द आती है। लेकिन इस कार्टून को तीन से दस साल के बच्चे ज्यादा पसन्द करते है। छोटा भीम कार्टून बच्चों को एंटरटेनमेंट के साथ – साथ सही और गलत में अंतर दिखाता है। बच्चों को बुराई और अच्छाई में फर्क दिखाता है। बच्चों को यह भी संदेश मिलता है कि हमें हमेशा साथ मिलकर रहना चाहिए और दूसरे की मुसीबत में उनका मदद करना चाहिए। बच्चो को एक अच्छी दिशा और एक अच्छा संदेश देती है। छोटा भीम कार्टून के हर एपिसोड के अंत में यह दिखाया जाता है। की बुराई कितना ताकतवर क्यों न हो लेकिन अच्छाई से ही उसका अंत होता है। और इससे बच्चों को मनोरंजन के साथ – साथ उन्हें एक अच्छा संदेश भी मिलता है।


3. दोस्ती का महत्व

 

छोटा भीम कार्टून इतना फेमस क्यों है? ( Why Is Chhota Bheem Cartoon So Famous )


छोटा भीम कार्टून में भीम हमेशा बिना किसी हिचकिचाहट के अपने दोस्तों की मदद करता है चाहे वह गाँव के लोग हो या उनके दोस्त जैसे – चुटकी, राजू, या कालिया सब लोग दोस्ती के साथ डटकर सामना करते है। क्योंकि दोस्ती और एकता में बल है। छोटा भीम के दोस्त ढोलकपुर में कोई भी त्यौहार या उत्सव हो भीम, चुटकी, राजू , जग्गू, कालिया सब लोग मिलकर मौज मस्ती और आनन्द लेते है। और साथ में सब लोग मिलकर अपने बुरे समय में चुनौतियों का सामना करते है। इससे यह सीख मिलती है। की सब मिलकर एकता से हम हर मुश्किल घड़ी को आसान बना सकते है।


4. अच्छाई और बुराई पर आधारित


छोटा भीम कार्टून इतना फेमस क्यों है? ( Why Is Chhota Bheem Cartoon So Famous )


छोटा भीम कार्टून अपने हर एक भाग में बच्चों को कुछ न कुछ सीख देता है। जैसे बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। छोटा भीम कार्टून के सभी किरदार जैसे भीम, चुटकी, राजू, जग्गू, कालिया, ये सभी हमेशा लोगों की मदद करते है। और बुराई का अंत करते है। छोटा भीम कार्टून में बुराई में राक्षस और जादूगर जो हमेशा बच्चे और ढोलकपुर गाँव वासियों को नुकसान पहुंचाते है। लेकिन भीम बुराई का डटकर सामना करता है। और उनका अंत करता है। इस कार्टून से बच्चों को यह संदेश मिलती है कि बुराई राक्षस और जादूगर की हमेशा हार और अच्छाई भीम और उनके दोस्तों की हमेशा जीत होती है।


5. पसंदीदा लड्डु 


छोटा भीम कार्टून इतना फेमस क्यों है? ( Why Is Chhota Bheem Cartoon So Famous )


छोटा बीम को लडडू बहुत पसंद है। टुन-टुन मौसी के हाथों के द्वारा बनाया गया घर का लडडू जिसको खाते ही भीम में एक अनोखी ताकत आ जाती है। और बड़े बड़े राक्षसों हरा देता है टुन-टुन मौसी का लडडू दूर-दूर तक ढोलकपुर में बहुत मशहूर है। लोग दूर-दूर से स्वादिष्ट लड्डू खाने के लिए आते है। लड्डू एक भारतीय मिठाई है। लोगों को भारतीय भारतीय संस्कृति से जोड़ता है। छोटा भीम कार्टून बच्चों को एंटरटेनमेंट के साथ- साथ यह सीख भी देता है। की मेहनत और प्रयास से ही पुरस्कार और सफलता मिलती है। भीम को लडडू बात पसंद है। इसलिए वह टुन – टुन मौसी के हाथों के बनाए गए लडडू को खाने के लिए उनके रसोई में घुस जाता है उनके मना करने के बाद भी और ज्यादा लड्डु ले लेता है। सिर्फ मनोरंजन और मजाक करने के लिए भीम को लडडू पसन्द है लेकिन एपिसोड में यह दिखाया जाता है कि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज नहीं लेना चाहिए चाहे वह कितना भी पसंद हो।


6. ढोलकपुर गाँव 


छोटा भीम कार्टून इतना फेमस क्यों है? ( Why Is Chhota Bheem Cartoon So Famous )


ढोलकपुर एक काल्पनिक गांव है जो अपने प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा है। यहां हरे भरे घने जंगल पहाड़ और गुफाएं नदी तालाब हरे घास के मैदान जो ढोलकपुर को और सुंदर बनाती है। और बच्चों को आकर्षित करती है। ढोलकपुर में टुन – टुन मौसी के लड्डु के दुकान जो बहुत स्वादिष्ट होते है। लड्डु को खाने से भीम में एक अनोखी ताकत आ जाती है। जिससे वह सभी मुसीबत का आसानी से सामना कर लेता है। ढोलकपुर के राजा राज कुमार इंद्रवर्मा वह बहुत दयालु और नेक इंसान है। वह बिना किसी हिचकिचाहट के ढोलकपुर गांव वासियों की मदद करते है।छोटा भीम कार्टून में मुख्य किरदार छोटा भीम, चुटकी कालिया, जग्गू , राजू, ढोलू, भोलू, राजा इन्द्रवर्मा, राज कुमारी इंदुमती, टुन – टुन मौसी जो ढोलकपुर गांव में रहती है।


FAQ.

1. छोटा भीम कार्टून कई इतना लोकप्रिय है?

छोटा भीम कार्टून युवाओं और बच्चों को यह सीख देता है। की अच्छाई हमेशा बुराई का अंत करता है। और साथ ही यह संदेश देता है कि परिश्रम करने से सफलता मिलती है।

2. छोटा भीम का बेस्ट फ्रेंड कौन है?

छोटा भीम का सबसे नजदीकी बेस्ट फ्रेंड चुटकी है।

3. क्या छोटा भीम दूसरे देशों में भी लोकप्रिय है?

छोटा भीम कार्टून सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि और भी देशों के बच्चों को बहुत पसन्द है।




No comments

Calculate GST

GST Calculator GST Calculator Calculate GST quickly and accurately wit...

Powered by Blogger.